सभी मजदूरों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए किया प्रेरित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 23, 2025

सभी मजदूरों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए किया प्रेरित

ग्राम पंचायत महोखर में असंगठित मजदूर मोर्चा ने किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत महोखर ब्लॉक बडोखर खुर्द में रविवार को असंगठित मजदूर मोर्चा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष दालसिंगार के निर्देश पर जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी, बचपन बचाओ आंदोलन स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जीरो प्रॉपर्टी के सभी श्रमिकों को श्रम विभाग से अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। श्रम विभाग की सुमंगला योजनाओं की विस्तार सेजानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवापेंशन,विकलांग पेंशन,आवास आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का

महोखर गांव में जन जागरूकता अभियान के दौरान मौजूद श्रमिक।

नेतृत्व असंगठित मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद ने किया। उनके साथ मोर्चा के जिला महामंत्री भगवती प्रसाद नामदेव, मोर्चा के जिला संयोजक मंत्री शिवकुमार विमल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इनके अलावा राधेश्याम, सुनीता देवी, बिंदा प्रसाद, कल्पना, रामलाल, रामलाल वर्मा, लाला वर्मा, गुरु प्रसाद, प्रेमचंद, रामनरेश, जसवंत, केदार, मुकेश कुमार, रामबाबू, फूलचंद, आदित्य कुमार, कला देवी, मुन्नी द् कुमार, भगवान दास, अमित कुमार आदि मजदूर भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages