आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के जिलाध्यक्ष बने अनिल गौतम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 4, 2025

आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के जिलाध्यक्ष बने अनिल गौतम

कंपनियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, होगा बहिष्कार : प्रदीप गर्ग

फतेहपुर, मो. शमशाद । आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के निर्देशन में आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चयन आपसी सहमति से किया गया। अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह गौतम, महामंत्री अनिल अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर साजन गुप्ता को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने आशीर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए एक माह के अंदर कमेटी गठन करने के निर्देश दिए।

नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि काफी दिनों से कंपनियों की मनमानी चल रही है। वितरकों का उत्पीड़न हो रहा है। एक ब्रांड के तीन-तीन डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जा रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कंपनियों का बहिष्कार किया जाएगा। सबक सिखाते हुए जनपद में माल नहीं बिकने दिया जाएगा। इस मौके पर विजय साहू, अनिल अग्हित्री, अभिनव यादव, अमित शरन बाबी, बबला सोनी, अमित सोनी, राजीव पुरवार, अभय गुप्ता, रामजी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages