धूमधाम से निकाली गई भगवान आदिनाथ की भव्य बारात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 13, 2025

धूमधाम से निकाली गई भगवान आदिनाथ की भव्य बारात

जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में वैराग्य दर्शन की झॉकी ने सभी को किया भाव विभोर

बांदा, के एस दुबे । जैन समाज द्वारा जैन चैत्यालय में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव के क्रम में जहां विविध कार्यक्रम पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित किए गए, वहीं आदिनाथ भगवान के वैराग्य दर्शन की झाॅकी ने सभी को भावि विभोर कर दिया और समूचा परिसर जयघोष से गूंजता रहा। महोत्सव में श्रद्धालुओं को आचार्य शांतिसागर एवं आचार्य नेमिसागर मुनिराज के मंगल आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का सान्निध्य बुंदेलखंड के प्रथमाचार्य श्री 108 दयासागर मुनिराज, मुनि श्री दीक्षासागर तथा आर्यिका श्री दिव्यामति माताजी सहित पवित्र संत-

भगवान आदिनाथ की झॉकी का दर्शन पूजन करते जैन समाज के लोग।

संघ द्वारा किया जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्यत्व का दायित्व डॉ. अभिषेक जैन शिक्षाचार्य निभा रहे हैं, जिनके साथ पंडित आशीष जैन कोडहार विशेष भूमिका में हैं। मंगलाष्टक, दिग्वन्दन, जिनाभिषेक, शान्तिधारा एवं नित्य महापूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत हवन शांति, जन्म कल्याणक पूजन, नाभिराय दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें ऋषभ कुमार का विवाह अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आदिनाथ भगवान की बारात धूमधाम से निकाली गई। भगवान आदिनाथ के समय ही भोग भूमि का समापन होने से लोगो को भोजन, कपडे और भौतिक चीजों कि दिक्कत होने लगी, जिसको भगवान ऋषभ नाथ अर्थात आदिनाथ ने कर्म सिद्दांत समझाया और इस तरह कर्म भूमि कि शुरुआत हुई। इसके उपरांत तप कल्याणक की आंतरिक क्रियाएँ विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुईं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages