घट यात्रा के साथ जैन समाज का पंच कल्याणक महोत्सव शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 11, 2025

घट यात्रा के साथ जैन समाज का पंच कल्याणक महोत्सव शुरू

ध्वजारोहण, गर्भ कल्याणक समेत अनेक कार्यक्रम हुए आयोजित

बांदा, के एस दुबे । जैन समाज का पंच कल्याणक महा महोत्सव का शुभारंभ घट यात्रा, ध्वजारोहण एवं भगवान का गर्भ कल्याण कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। यह महोत्सव आगामी 15 नवंबर तक पूरी श्रद्धा के साथ चलेगा। 1008 मज्जिनेन्द्र ऋषभ देव जिनबिम्ब पंच कल्याणक़ एवं प्राण प्रतिष्ठा, वेदी प्रतिष्ठा, विश्व शान्ति महायज्ञ का महा महोत्सव 108 आचार्य दयासागर मुनिराज, मुनि दीक्षासागर, आर्यिकाश्री दिव्यामति माताजी के दिशा निर्देशन मे मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इसके प्रथम दिवस पर घटयात्रा निकाली गई।

 घट यात्रा के साथ जैन समाज का पंच कल्याणक महोत्सव शुरू

मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद भगवान का गर्भ कल्याणक कार्यक्रम हुआ। घटयात्रा सुबह सात बजे प्रारंभ हुई। आठ बजे ध्वज स्थापना और ध्वजा रोहण, मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, जिना भिषेक, शान्ति धारा, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं दस बजे याग मण्डल विधान हुआ। दोपहर तीन बजे से भगवान आदि नाथ की माता मरू देवी की गोद भराई हुई। सांय 6.30 बजे महा आरती हुई। सात बजे से शास्त्र सभा, इसके बाद सौधर्म इंद्र का दरवार लगा, इन्द्र् का आसन कम्पाय, कुबेर द्वारा नगरी की रचना, माता के सोलह स्वप्न अष्ट कुमारियों द्वारा माता की सेवा, महाराजा नाभिराय द्वारा सोलह स्वपनो का फल, रात्रि 11.30 बजे से गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाए संपन्न हुई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages