कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ स्मरण समारोह
बाँदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र पर राष्ट्रगीत गीत वन्दे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर स्मरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केन्द्र के अध्यक्ष डाॅ. श्याम सिंह, वैज्ञानिक डाॅ. प्रज्ञा ओझा एवं डाॅ. दीक्षा पटेल समेत केन्द्र के अन्य कर्मचारी तथा विश्वविद्यालय के 20 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। केन्द्र के अध्यक्ष डाॅ. श्याम सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारा
![]() |
| राष्ट्रीय गीत गाते कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व छात्र-छात्राएं। |
राष्ट्रगीत हमें उम्मीद देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धी ना की जा सके। उन्होने कहा कि यह केवल गीत नहीं बल्कि आजाद भारत की कल्पना थी जो हमें आत्म विश्वास से आज भी भर देती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा वन्दे मातरम को गाकर स्मरण किया गया।


No comments:
Post a Comment