थाना बबेरू में आयुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बांदा, के एस दुबे । थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बबेरू में आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी जे. रीभा और एसपी पलाश बंसल ने थाना बबेरु में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का यथाशीघ्र ससमय निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस जनपद के सभी थानों में आोजित किया गया। इस दौरान कुल 64 मामले सामने आए, जिसमें 20 शिकायतों
![]() |
| बबेरू में फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी। |
का मौके पर निस्तारण किया गया। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर आयुक्त अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना बबेरु में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना गिरवां में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया।


No comments:
Post a Comment