हर घर तक दस्तक का संकल्प
मंडलों में समीक्षा, बूथों पर जिम्मेदारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में भाजपा द्वारा एसआईआर- मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान- की प्रगति और समीक्षा को लेकर दोनों विधानसभाओं के विभिन्न मंडलों में महत्वपूर्ण बैठकें की गईं। बैठक में मुख्य अतिथि थीं भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यूपी महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा श्रीमती कमलावती सिंह, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने की। अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय के संयोजकत्व में आयोजित इन बैठकों में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। बैठक के बाद कमलावती सिंह ने मतदान
![]() |
| सीर बैठक में मौजूद भाजपाई |
केंद्र पहुंचकर बीएलओज को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान केवल संगठन नहीं, बल्कि प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। हर बूथ पर युवा, महिला, किसान, पिछड़ा और अनुसूचित मोर्चा मिलकर जनसम्पर्क बढ़ाएं और प्रत्येक घर तक अभियान की जानकारी पहुँचाएं। आलोक पाण्डेय ने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को नवमतदाता बनाने के लिए घर-घर संपर्क का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी के अनुसार बीएलओ और बीएलए के सहयोग से अभियान में सकारात्मक प्रगति दर्ज हुई है। बैठक में विभिन्न मंडलों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment