नेशनल हेराल्ड मामले में आक्रोश
पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
सड़क पर दिया धरना
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को कैंप कार्यालय पहाड़ी रोड कर्वी से भाजपा कार्यालय घेराव के लिए जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने उसे वहीं रोक दिया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही जमीन पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ देर के लिए इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फर्जी मामलों में घसीटने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि घंटों चली पूछताछ का उद्देश्य कांग्रेस और गांधी परिवार की छवि खराब करना था, जबकि सच्चाई अदालत में सामने आ चुकी है। कांग्रेस
![]() |
| सड़क पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी |
की मांग है कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई के कथित दुरुपयोग को तत्काल बंद करे और जनता से माफी मांगे। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पहले अंग्रेजों से लड़े, अब तानाशाही और वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। धरने में जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, महासचिव विजय मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment