पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सदर अस्पताल में बांटे कंबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, January 3, 2026

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सदर अस्पताल में बांटे कंबल

मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना 

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में पड़ रही भीषण ठण्ड के बीच जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से लगातार गरीब व असहाय वर्ग को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने जिला अस्पताल पहुंचकर वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच कंबल वितरण किया। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पार्टीजनों संग जिला अस्पताल पहुंची। जहां उन्होने महिला, पुरूष व शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच कंबल वितरण किया। इसी तरह हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर भी उन्होने 25 मरीजों को कंबल दिए। कुल 125 मरीजों को कंबल वितरण

जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करतीं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री। 

किया गया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार के अलावा अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला अस्पताल प्रशासन का आहवान किया कि मरीजों के इलाज में कोताही न बरती जाए। उनका समुचित इलाज किया जाए। साथ ही मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाएं चल रही है। जिनका लाभ मरीजों को दिलाया जाए। इस मौके पर शिव प्रकाश त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, राजेंद्र निषाद, रघुवीर लोधी, संजय सिंह, आनंद मान सिंह, गौरव अग्रहरि, जोगेंद्र सिंह के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages