चेतावनी : अभी तो सांकेतिक धरना है, नीलामी के दिन किया जाएगा उग्र प्रदर्शन, रोकेंगे नीलामी
बांदा, के एस दुबे । शहर के बीच स्थित राइफल क्लब को सुनियोजित ढंग से नीलाम कराए जाने के मामले पर कांग्रेसियों ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ खेल प्रेमियों ने भी कदम मिलाया और सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि किसी दशा में राइफल क्लब केा नीलाम नहीं होने दिया जाएगा, अभी तो यह सांकेतिक धरना है। नीलामी प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो नीलामी के दिन उग्र आंदोलन करते हुए नीलमाी को हर हाल में रोका जाएगा। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम कैम्प कार्यालय से नारेबाजी करता हुआ शहर के मध्य बाबूलाल चौराहा स्थित रायफल क्लब मैदान पहुंचा। शासन-प्रशासन व बांदा विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि शासन व प्रशासन की मिलीभगत से विकास प्राधिकरण राइफल क्लब ग्राउंड को आगामी 21
![]() |
| सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी। |
जनवरी को नीलाम किए जाने की तैयारी कर चुका है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए सड़कों में आने के लिए तैयार है। अगर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से न रोका गया, तो अभी तो यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन था, नीलामी वाले दिन उग्र प्रदर्शन कर रोके जाने का काम किया जाएगा चाहे जेल ही क्यों न जाना पड़े। काफी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों बुद्धजीवियों के समक्ष बांदा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी भगवान दीन गर्ग, आदि शक्ति दीक्षित, पवन देवी कोरी, मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज खान, जिला महासचिव कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, प्रवक्ता राममिलन पटेल, कांग्रेस सभासद इरफान खान, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, रूपा सिंह, शन्नो बेगम, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, दिनेश द्विवेदी तेंदुरा, केपी सेन, हेमन्त वर्मा, कालीचरण साहू, बलवन खान गौरी, रमेश गुप्ता व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष, रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, अतीक अहमद, नासिर खान, सफीक खान, शाकिर मंसूरी, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, अमित तिवारी, अंबिका खेंगर, राजेश गुप्ता पप्पू, अशोक सिंह चौहान, कैलाश बाजपेई, अरविन्द द्विवेदी बड़ी बड़ोखर, बुद्धा त्रिपाठी, जयपाल सिंह गोपरा, शब्बीर सौदागर, वारिस अली, बाबूराम यादव, निसार अहमद, बाबूराम निषाद, सर्वेश गुप्ता, आरिफ निजामी, छेदीलाल धुरिया, इस्लाम, सेवालाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन समेत जिले व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने निभाई।


No comments:
Post a Comment