सभी लोगों को एकजुट होकर सनातन संस्कृति को बनाना होगा मजबूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 15, 2026

सभी लोगों को एकजुट होकर सनातन संस्कृति को बनाना होगा मजबूत

लसड़ा गांव में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में बोलीं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति 

वेदव्यास के जन्म स्थल वसुधरी लसड़ा में धूम से मना सांस्कृतिक महोत्सव

बांदा, के एस दुबे । महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली वसुधरी लसडा में विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस में पूर्व केंद्रीय राजयमंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने महर्षि वेदव्यास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और रामायण की चौपाई के साथ सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आहवान किया। इस दौरान महोत्सव में मौजूद जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के कार्यों की प्रशंसा भी की। महर्षि वेदव्यास के जन्मस्थल पर आयोजित मेला व सांस्कृतिक महोत्सव में अयोध्या के कलाकारों द्वारा लोक गायन, लोक नृत्य आराध्या गौतम सांस्कृतिक दल द्वारा भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की घटनाओं का सुन्दर मंचन किया गया। मैजिक शो के अलावा कलाकारों द्वारा लोकगीतों का मंचन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी व

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।

स्वास्थ्य कैंप में लोगों ने भरपूर लाभ लिया। कार्यक्रम में संत समाज से निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर मधुरम शरण शिवाजी की अगुवाई में दर्जनों सशस्त्र संन्यासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने भी वेद व्यास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के रूप में इंद्रजीत सिंह, लसड़ा प्रधान मंजू देवी, जितेन्द्र सिंह एवं संजय सिंह का सक्रिय योगदान रहा। समिति के संरक्षक रामहित निषाद, साहिब सिंह, दुष्यंत सिंह परिहार, राजनारायण द्विवेदी, रामसुफल सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित निगम, जगराम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages