सदर विधायक और चेयरमैन ने वितरित किए कंबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, January 4, 2026

सदर विधायक और चेयरमैन ने वितरित किए कंबल

जेएन कॉलेज परिसर में आयोजित किया कंबल वितरण कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं चेयरमैन मालती बासू द्वारा रविवार को जेएन कॉलेज परिसर में कंबल वितरण का वृहद आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक गरीबों, असहायों, वृद्धों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वह पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत पा सके। इस दौरान सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। इस भीषण शीत लहर से कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो इसी उद्देश्य को लेकर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी क्रम में चेयरमैन बासू ने कहा कि नगर पालिका व जन

कंबल वितरित करते हुए सदर विधायक और चेयरमैन।

प्रतिनिधि संयुक्त रूप से मिलकर जन कल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं और यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जगराम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता, तहसीलदार सदर विकास पांडेय, राजेश गुप्ता रज्जन, राजभवन उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सभासद संतोष राजपूत, कैलाश अनुराग, रजत सेठ, राहुल सिंह, विनोद प्रजापति एवं आलोक प्रजापति समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जलशक्ति मंत्री का आगमन आज

बांदा। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह 11 बजे जनपद आएंगे। वह बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदेहदू स्थित महर्षि सिद्धनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages