सीआईसी में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
चित्रकूट, मो शमशाद । कर्वी चित्रकूट धाम शुक्रवार को राष्ट्र गौरव, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयघोष से गूंज उठा। महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज के सहयोग से शहर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। हाथों में भगवा ध्वज, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली यह यात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शौर्य यात्रा के उपरांत चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में विशाल श्रद्धांजलि सभा
![]() |
| शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब |
आयोजित हुई, जहां लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रनिष्ठा के अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में देशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment