हर नवजात को सुरक्षित जीवन देने की पहल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

हर नवजात को सुरक्षित जीवन देने की पहल

मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रशिक्षण 

फतेहपुर, मो शमशाद । अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में रविवार को शिशु रोग विभाग की ओर से “नेशनवाइड एनआरपी डे-बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद सुरक्षित जीवन देने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और

छात्रा को प्रशिक्षण देते चिकित्सक।

स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात पुनर्जीवन (रेससिटेशन) का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जन्म के बाद शिशु की सांस रुकने अथवा अन्य आपात स्थितियों में तत्काल उपचार की तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट आलोक कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रोशनी गुप्ता सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. शिव गोपाल, डॉ. नवीन, डॉ. रश्मि प्रभा, डॉ. अनुकृति मिश्रा और डॉ. प्रतिभा चमोली ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समय पर सही उपचार मिलने से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages