नशामुक्ति की शपथ के साथ डिग्री काॅलेज में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

नशामुक्ति की शपथ के साथ डिग्री काॅलेज में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत की ओर से बुधवार को बेड़ी पुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में जनपद स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें युवाओं ने पेंटिंग, स्लोगन, रील और स्लैम पोएट्री के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत आयोजित रील प्रतियोगिता में आयुष सेन प्रथम, निखिल वर्मा द्वितीय और मुकेश तृतीय रहे। स्लैम पोएट्री में खुशी ने पहला, कंचन ने दूसरा और वीरेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में आवेश प्रथम, हर्षिता द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में मालती प्रथम, शालिनी


द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को चित्रकूट का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहां चयनित होने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग का मौका मिलेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी महाविद्यालय में नशामुक्त युवा की थीम पर समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, संगीत-गान और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पाल, प्राध्यापक डॉ. सीमा, डॉ. वंशगोपाल, डॉ. नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages