हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए चार नए ई-रिक्शा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए चार नए ई-रिक्शा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : नगर पंचायत मानिकपुर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को चार ई-रिक्शा रवाना किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शों को रवाना किया। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद इन ई-रिक्शों को कूड़ा संग्रहण कार्य में लगाया गया है। इससे नगर के विभिन्न वार्डों से घर-घर कूड़ा एकत्र करने में सुविधा होगी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि वे


कूड़ा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित व्यवस्था के तहत सफाई कर्मियों को दें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी भारत सिंह, विधायक प्रतिनिधि एवं सभासद विनोद कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक बलराम प्रसाद पांडेय, सभासद पंकज जायसवाल, वीरेंद्र रैकवार, लवलेश सोनकर, सुशीला देवी, विजेता देवी, नथिया देवी, विकास सोनकर, गुलाम मुस्तफा, शुरूरुल हसन, अशोक कोल, पुनीत सिंह, अनिल गुर्दवान आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages