पाल समाज के लोगों ने पालिकाध्यक्ष को दिया ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । पाल सामुदायिक उत्थान समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्या को एक ज्ञापन सौंपकर बोर्ड बैठक में प्रस्तावित ज्वालागंज चैराहे का जीर्णोद्धार कराकर अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति लगवाने की मांग की। सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान एवं प्रतिनिधि एड ऋतिक पाल की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद श्रीमती
![]() |
| चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते पाल समाज के लोग। |
सरोज पाल के प्रस्ताव से अहिल्याबाई होलकर के नाम पर पास हुए ज्वालागंज चैराहे का जीर्णोद्धार कराकर मूर्ति के लिए स्टैंड का निर्माण अगस्त महीने के अंत तक करा दिया जाए जिससे निर्धारित समिति के माध्यम से समय रहते मूर्ति लगावाई जा सके। इस मौके पर डा. अमित पाल, सूरजभान पाल, जितेंद्र पाल, जिला पंचायत सदस्य बबलू पाल, रामप्रताप पाल, दिनेश पाल बौरा, सुभाष पाल, अरुण पाल, दिलीप पाल उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment