तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,भारत माता की जय के लगे नारे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,भारत माता की जय के लगे नारे

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत जसपुरा ब्लॉक से सैकड़ो की तादाद में दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का जन सैलाब भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हुए जसपुरा बांदा मुख्य मार्ग से चलकर पैलानी डेरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था वही बाइको के काफिले के आगे जसपुरा पुलिस और पैलानी पुलिस तत्परता से लगी हुई थी पैलानी डेरा से होते हुए तिरंगा यात्रा पैलानी कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकलकर समाप्त


हो गई। तिरंगा यात्रा में जसपुरा मंडल प्रभारी अमित निगम, मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह,  शिवबली निषाद जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपुरा राज बहादुर सिंह उर्फ राजू सिंह, बलवीर सिंह ,संजय निषाद, अरुण द्विवेदी, अरविंद सिंह गौतम प्रधान चंदवारा, मऊ ,उमेश सिंह चंदेल, जगभान सिंह, प्रकाश सिंह सेंगर, मुन्ना निषाद, आदि सैकड़ों भा ज पा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages