बिना डिग्री व लाइसेंस के अवैध क्लीनिक और नशीली दवाएं बेचने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

बिना डिग्री व लाइसेंस के अवैध क्लीनिक और नशीली दवाएं बेचने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव मे बिना डिग्री और लाइसेंस के अवैध रूप से क्लीनिक व मेडिकल स्टोर चलाकर नकली एवं नशीली दवाएं बेचने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग  बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव मे डॉ. मुबीन अहमद पुत्र सरखत खां और उसका भतीजा डॉ. एजाज उर्फ चिंता पुत्र रईस खां  गांव में तीन जगहों पर अवैध क्लीनिक और दो जगहों पर मेडिकल स्टोर 'कादरी मेडिकल स्टोर' और 'गोसिया मेडिकल स्टोर' संचालित किए जा रहे हैं। बिना किसी डिग्री या ड्रग लाइसेंस के गलत इलाज और डुप्लीकेट/


नशीली दवाएं दी जा रही हैं, जिससे नौजवानों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, और लोगों की जान खतरे में है।राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर आरोपियों द्वारा धौंस जमाई जा रही है, तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिकायत कर्ता मो. हनीफ पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी- कोर्रही ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा से आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों का जीवन संकट में न पड़े।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages