चंद्रावल नदी का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन ने खोला रास्ता, कई गांवों के ग्रामीणों को मिली राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

चंद्रावल नदी का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन ने खोला रास्ता, कई गांवों के ग्रामीणों को मिली राहत

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र में चंद्रावल नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बंद किया गया गौरी कला-अमारा रपटा सोमवार को खोल दिया गया। रपटे के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने के कारण पिछले दिनों आवागमन रोक दिया गया था। पानी कम होने के बाद रपटा सुरक्षित पाए जाने पर आवागमन बहाल कर दिया गया है। बीते दिनों चंद्रावल नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद पानी गौरी कला-अमारा रपटे के ऊपर से बहने लगा था। स्थिति की जानकारी मिलने पर पैलानी एसडीएम भूपेंद्र सिंह और तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर रपटे


का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जसपुरा पुलिस की तैनाती के निर्देश भी दिए थे। अब सोमवार को रपटे से पानी कम होने के बाद रास्ता खोल दिया गया है। इससे अमारा, गौरी कला, शिवरामपुर, बरेहटा, कुटी डेरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल गई है।


पड़ोहरा के ग्रामीणों को भी मिली राहत

पड़ोहरा निवासी रामबहादुर सिंह ने बताया कि पड़ोहरा के ग्रामीणों को नांदादेव, भाथा और पैलानी पहुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। गौरी कला-अमारा रपटा खुल जाने से अब ग्रामीणों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध हो गया है।ग्रामीणों ने रपटा खुलने पर राहत जताते हुए कहा कि आवागमन बहाल होने से आसपास के गांवों के लोगों को बाजार, तहसील और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages