डीएम ने सिंचाई विभाग से मांगा 10 वर्ष के कार्यों का विवरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

डीएम ने सिंचाई विभाग से मांगा 10 वर्ष के कार्यों का विवरण

लघु सिंचाई द्वारा कराए गए कार्यों का खाका तलब 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । जिलाधिकारी हीरालाल ने लघु सिंचाई की बैठक के दौरान विभाग के द्वारा कराए गए पिछले 10 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा तलब किया है। उन्होंने कहा कि जो जनपद में 54 चेकडैम हैं। उन सभी के किनारे खाली पड़ी जमीन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। यदि किसी किसान बन्धु को आपत्ति हो
तो उन्हें समझा-बुझाकर पौध रोपण करने के लिए प्रेरित करें। अन्यथा जिला प्रशासन से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि जो माध्यम गहरी बोरिंग हैं वहां चारो तरफ पेड पौधे लगवाये जायें और जनपद के 50 तालाबों में वृक्षारोपण कराने के जो निर्देश दिए गए थे उनका अनुपालन किया गया या नही इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि 2018 से अभी तक कितने तालाबों में पौध रोपण किया गया और कितने पौधे सूख गए और कितने जीवित हैं। इसकी भी सूची उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि और जो 25 नये तालाब खुदवाये गयें हैं। उन सभी में एक सप्ताह के अन्दर वृक्षारोपण कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध करायें जाए और तालाबों को हरा-भरा बनाया जाए।
जिलाधिकारी हीरालाल ने सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी विकास खण्डों और सरकारी कार्यालयों, जिला अस्पताल, पुलिस स्टेशन, प्राइमरी स्कूलों में विजिट कर सम्बन्धित से वार्तालाप कर रेनवाटर रिचार्ज पिट के निर्माण करने के विषय में विचार विमर्श कर उपरोक्त जगहों पर रिचार्ज पिट का निर्माण कराया जाए और उनमें रेन वाटर कलेक्ट कर वाटर लेबिल बढाने के प्रयास किये जायें। उन्होंने लघु सिंचाई के समस्त जेई की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और सभी के टारगेट फिक्स किए जायें क्योंकि बिना टारगेट फिक्स किए कोई कार्य सफलता पूर्वक नही किया जा सकता।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages