फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल , शिकोहाबाद में आज बुधवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता में बच्चों ने तरह - तरह की राखियाँ बनाई और एक - दूसरे को राखियाँ बांधी । बच्चो का एक दल प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता महेन्द्रू की देखरेख में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दबरई पहुचा, वहा बच्चो
ने अधिकारियो एवं सैनिको को राखियाँ बांधी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने सभी बच्चों को सुरक्षा सम्बंधी बाते बताई । वहीं बच्चो ने सज्जा प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमे प्रथम स्थान कक्षा 4 ने, द्वितीय स्थान कक्षा 6 ने और तृतीय स्थान कक्षा 7 ने प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता श्रीमती संगीता जादौन की देख रेख में सम्पन्न हुईं। कुछ बच्चो ने नृत्य संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे प्रथम स्थान अंकुश (कार्नेलियन हाउस) , द्वितीय स्थान दिव्यांक , एवं तृतीय स्थान प्रीत गुप्ता ( सिट्रिन हाउस ) ने प्राप्त किया । नृत्य संगीत का आयोजन राशिद के देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओ के परिणाम का निर्णय प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता महेन्द्रू एवं चेयरमेन रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुआ ।


No comments:
Post a Comment