बेसिक स्कूलों में उपलब्ध कराये जायें आधाभूत संसाधन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

बेसिक स्कूलों में उपलब्ध कराये जायें आधाभूत संसाधन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

बांदा, कृपाशंकर दुबे  । प्रेरणा एप समन्वित निगरानी प्रणाली के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यालय की समस्त गतिविधियों की निगरानी की व्यवस्था आगामी पांच सितम्बर से पूरे प्रदेश में लागू की जायेगी। जिसको लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर आधारभूत संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजे गये पत्र में महासंघ के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चस्थ नीति निर्माता अधिकारियों व उनके संरक्षण में चलने वाले एनजीओ आधारित व्यवस्था के लिये सुनियोजित षडयंत्र के तहत समाचार पत्रों, सोशल मीडिया पर इस प्रकार प्रचारित किया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का शिक्षक सबसे अधिक भ्रष्ट, निकम्मा व कामजोर है। शिक्षकों के लिये विभागीय अधिकारियों द्वारा इस प्रकार के विशेषणों, अलंकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे सम्पूर्ण शिक्षक समाज स्वयं को अपमानित एवं ठगा महसूस कर रहा है। जबकि परिषदीय विद्यालयों का शिक्षक विषम परिस्थितियों में भी राज्य व केन्द्रीय सरकार के शैक्षणिक व गौर शैक्षणिक कार्यो का निष्पादन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करता है। उन्होने मांग की है कि शासन द्वारा प्रेरणा ऐप शुरू करने के पूर्व सभी विद्यालयों में एंड्रायड फोन, टैबलेट उपलब्ध कराये जाये, साथ ही साथ सम्बंधित फोन, टैबलेट के सुचारू संचालन हेतु आधारभूत संसाधन दिये जाये। शिक्षकों की तैनाती यदि पद रिक्त है तो उनके निवास स्थान से दस किलोमीटर की परिधि के विद्यालयों में अथवा निवास के विकास खण्ड में किया जाये। शिक्षकों की तैनाती उनके निवास के निकटस्थ विद्यालय में न होने तक प्रत्येक माह में पांच कार्य दिवस में न्युनतम 30 मिनट की शिथिलता प्रदान की जाये। किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति में प्रेरणा एप् से शिक्षकों को छूट दी जाये। मिड डे मील एवं अल्पाहार की व्यवस्था शिक्षकों द्वारा निष्पादित किये जाने से विद्यालय शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके लिये अलग से प्रणाली विकसित की जाये। इसके अलावा शिक्षकों ने अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। इस दौरान विद्याभूषण सिंह, रोहित कुमार, गोरेलाल, विनोद शिवहरे, जसवंत सिंह, विनोद पटेल, चंदन सिंह, अरूण साहू, रिजवान, चन्द्रभवन, राजकुमार, अन्नपूर्णा आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages