मूलभूत सुविधाओं से वंचित है देवखेर गांव के ग्रामीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है देवखेर गांव के ग्रामीण

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के ज्ञापन देकर उठाई विकास की मांग

बांदा , कृपाशंकर दुबे  । नरैनी विकास खण्ड के देवखेर अंश पौहार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। कहा कि गांव में कोई भी विकास कार्य धरातल में नही कराये गये है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण 
डीएम को दिये गये ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सिंचाई व्यवस्था के लिये कोई ट्यूबबेल नही है। कुल्हारी हार में तकरीबन एक हजार बीघा जमीन असिंचित पडी है। खैरीहार में तकरीबन इतनी ही जमीन पडी है। पांच सौ बीघा पौहार में माराहार में असिंचित जमीन पडी है। इसलिये तीन ट्यूबबेल लगवाने की जरूरत है। बताया कि तहसील मुख्यालय अतर्रा से सम्पर्क मार्ग कटा हुआ है। ओरन बाजार जाने में भी सम्पर्क मार्ग कटा हुआ है। जमुनिहा पुरवा सम्पर्क मार्ग कटा होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बताया कि बदौसा पौहार मार्ग से देवखेर सम्पर्क मार्ग ध्वस्त पडा है। बरसात में लोगों को आवागमन के लिये कोई रास्ता नही रहता है। बिहारी के पुरवा पाण्डेय का पुरवा अरखन का पुरवा के लिये कोई रोड नही है। कहा कि तालाब में पानी नही है, अतिक्रमण से जूझ रहा है। तालाब में ट्यूबबेल की आवश्यकता है, उसी पानी से सिंचाई भी हो सकेगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बीते दस साल के अन्तर्गत कराये गये विकास कार्यो की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और गांव में विकास कार्य कराया जाये। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नही करना पडे। इस दौरान अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages