बांदा, कृपाशंकर दुबे । जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर ने तिन्दवारी ब्लाक के पलरा ग्राम पंचायत में आठ लाख की लागत से बना बरात घर का लोकार्पण किया और कारू बाबा मुहल्ले में सीसी रोड, जो जर्जर हालत में है, उसकी मरम्मत कराने की भी घोषणा की। उन्होने कहा कि जनता के आर्शीवाद से विकास कार्य की बदौलत तीन बार जिला पंचयत सदस्य निर्वाचित हुई हूं।
![]() |
| बारात घर का लोकार्पण करतीं जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर |
उन्होने बताया कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्राम चिल्ला में दुकानों का निर्माण, पुरानी सरस हाट का जीर्णाद्धार करके जनता के लिये एवं वहां के व्यापारियों के लिये अच्छी मार्केट निर्माण की पहल जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की है। इसी प्रकार ग्राम पैलानी में भी वहां की जनता की मांग के अनुसार आठ लाख की लागत से सीसी रोड, ग्राम बिछवाही में राम जानकी मंदिर में सीसी रोड का निर्माण, ग्राम तारा में नाले का निर्माण, ग्राम सादीमदनपुर एवं गौसीपुर में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर भोला मिश्रा, मंझला तिवारी, मेवालाल साहू, चन्द्रपाल वर्मा, कमलेश तिवारी, विजवा यादव, जगदीश तिवारी, श्याम तिवारी, रमेश तिवारी, बीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment