ई रिक्शा चालक लगाते है बेतरतीब जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

ई रिक्शा चालक लगाते है बेतरतीब जाम

चंदौली, मोतीलाल गुप्ता - पड़ाव 15 अगस्त और रक्षाबंधन से 1 दिन पूर्व स्थानी चौराहा जाम के झाम में दिन भर फंसा रहा जबकि  जाम और अन्य घटनाओं पर नजर रखने के लिए स्थानी चौराहा के पिकेट पर दो सिपाही हमेशा तैनात रहते हैं और वही चौराहे से पचास मीटर दूरी पर सूजाबाद चौकी है, जहां पर उनके संख्या बल ज्यादा होते है साथ ही साथ चौकी इंचार्ज भी होते है। फिर भी बुधवार के दिन दोपहर से लेकर देर शाम तक  जाम लगा रहा इस दौरान राजघाट  पुल के तरफ से आने व जाने वाले सभी वाहन रेंगते नजर आए गौरतलब हो
कि गुरुवार के दिन 15 अगस्त के साथ साथ उक्त दिन भाई बहनों का रक्षाबंधन त्यौहार भी है । जो  लगभग हर दूसरे घर से एक से 2 सवारियां निकलना भी और ऑटो चालक ई रिक्शा  चालकों द्वारा   आड़े तिरछे  वाहनों का खड़ा करना वह कुछ वाहन स्वामियों द्वारा जल्दी निकलने के चक्कर में बे तरकीब से गाड़ियों के बीच में चले जाना व रामनगर मार्ग पर स्थित रेलवे पुलिया का सकरी होना जाम का मुख्य वजह रहा वही कुछ सवारियों व राहगीरों यह आरोप लगाया गया कि अगर पुलिस द्वारा शुरू से ही  ध्यान रखे तो इतना जाम न लग सके जब भीषण जाम लग जाता है तब जाकर पुलिस कर्मी जाम छुड़ाने के चक्कर में कुछ सीधे-साधे ड्राइवरों को मारने पीटने लगते हैं। वही क्षेत्रीय लोगों का व राहगीरों का यह भी आरोप है कि यह तो त्योहार है इस लिए भीड़ ज्यादा है लेकिन चौराहे के चारो तरफ अवैध वाहन स्टैन्ड के वजह से भी आये दिन इस तरह का जाम लगता रहता है। जिससे दुर्घटना होने का व आम लोग जो कि क्षेत्रीय है जिन्हे चौराहा पार कर अपने घर या पड़ाव मार्केट जाना होता है जिसमें राहगीरों समेत महिलाए स्कूली बच्चे होते है इनको चोटील होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages