काशी में जश्न-ए-आजादी, सिंन्धी समाज के युवाओं ने एक शाम तिरंगे के नाम निकाली बाइक रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 16, 2019

काशी में जश्न-ए-आजादी, सिंन्धी समाज के युवाओं ने एक शाम तिरंगे के नाम निकाली बाइक रैली

शिव शक्ति बैनर तले सिंन्धी समाज द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न


वाराणसी, विक्की मध्यानी । सिगरा इस्थित मौलवी बाग प्रधानमंत्री मोदी  के संसदीय क्षेत्र में शिव शक्ती पंचायत के मुखिया हासानन्द बदलानी के नेतृत्व में सैकड़ों सिंधी नागरिकों ने 73वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान के
साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया। ध्वजारोहण के बाद सभी एक दूसरे से गले मिले और बधाईयां देते हुए मिठाई खिलाई, तत्पश्चात भगवान शिव की नगरी काशी में सिंधी समाज सैकड़ों नागरिकों द्वारा अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की उद्घोष व वंदेमातरम के साथ बनारस कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। यह तिरंगा यात्रा मौलवीबाग से आरंभ होकर सोनिया, रथयात्रा, लक्सा, गदौलिया, नईसड़क, लहुराबीर, तेलियाबाग, मलदईया, सिगरा होते हुए पुनः मौलवीबाग पर संपूर्ण हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से हासानंद के साथ भरत बदलानी, कमल सावलानी, राजेश रुपेजा, रमेश वाधवानी, गोर चंद तालरेजा, संजय वलेचा, विजय वाधवानी, अशोक तलरेजा, अशोक हासवानी सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages