केन्द्रीय गणेश महोत्सव समिति की सिटी सेन्टर में आयोजित हुई बैठक
बांदा, कृपाशंकर दुबे । केन्द्रीय गणेश महोत्सव समिति, बांदा द्वारा शुक्रवार को सिटी सेन्टर हाल में गणेश महोत्सव के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रमोहन बेदी ने की।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी |
बैठक में अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय ने विसर्जन मार्ग की जानकारी देते हुये बताया कि पूर्व में रहे मूर्ति विसर्जन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इस वर्ष मूति विसर्जन का नया मार्ग, प्रारम्भ स्थान, बाकरगंज चैराहा से टोकन प्राप्त कर विमान पद्माकर चैराहा बलखण्डी नाका, महेश्वरी देवी, चैक बाजार, कैथी बाजार होते हुये गूलरनाका, अमर टाकीज रोड से बाबूलाल चैराहा से ओवर ब्रिज होते हुये पीली कोठी से स्टेशन रोड न्यु ओवर ब्रिज से जिला चिकित्सालय, महाराणा प्रताप चैक से पुलिस लाइन से जरैली कोठी, स्वराज कालोनी होते हुये जेल रोड से क्योटरा चैराहा से विसर्जन घाट में विसर्जन सम्पन्न होगा। इस दौरान सर्व सम्मति से विसर्जन मार्ग पर चचा हुई। जिसमें सभी क्षेत्रीय कमेटियों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अमित सेठ भोलू, अरविन्द त्रिपाठी, शंभू धुरिया, बिस्सू भइया, स्वदेश शिवहर, मनीष मंगल, राममिलन तिवारी, प्रभाकर सिंह, रमाशंकर राजपूत, सचिन चैरसिया, मणि शंकर रूपोलिहा, नारायण धुरिया, चन्द्रप्रकाश, रजत रावत आदि सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment