डीबीए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, तीन बूथों पर पड़ेंगे वोट- सुरेन्द्र सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

डीबीए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, तीन बूथों पर पड़ेंगे वोट- सुरेन्द्र सिंह

सकुशल मतदान व मतगणना के लिए एसपी से मांगी सुरक्षा 
23 पदों के लिए 1181 मतदाता करेंगे मत का इस्तेमाल 

फतेहपुर, शमशाद खान । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए बीस अगस्त को प्रस्तावित मतदान व इक्कीस अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियों को पूरी कर लिया गया है। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सहित सभी चुनाव अधिकारियों ने वोटरों से सहयोग की अपील की। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मतदान व मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जाने की बाबत पत्र भेजा है। 
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह चैहान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होने बताया कि चुनाव में कुल 1181 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होने बताया कि मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए तीन बूथ बनाये गये हैं। दो बूथ कलेक्ट्रेट स्थित बार एसोसिएशन हाल तथा एक बूथ कलेक्ट्रेट स्थित लाइब्रेरी में बनाया गया है। उन्होने बताया कि मतदाता मताधिकार के समय सीओपी कार्ड अवश्य लायें। बिना सीओपी कार्ड के मतदान नहीं कर सकेंगे। इसी कार्ड से मतदाता का मिलान होगा। उन्होने बताया कि यदि सीओपी नम्बर किसी मतदाता का गुम हो गया है तो वह अपने साथ बार कौंसिल का प्रदत पंजीयन प्रमाण पत्र अवश्य लायें। उन्होने बताया कि एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष सहित कुल 23 पद हैं। इन पदों के लिए कुल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार हैं। शेष कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदाधिकारी हैं। उन्होने बताया कि मतदान बीस अगस्त को प्रातः दस बजे से चार बजे तक कराया जायेगा। तत्पश्चात इक्कीस अगस्त को प्रातः आठ बजे से मतों की गणना करायी जायेगी। उन्होने बताया कि मतदान वाले दिन प्रत्येक बूथ पर दो-दो सीसीटीवी कैमरा लगवाये जा रहे हैं। इसी तरह मतगणना वाले दिन एलसीडी व कैमरे भी लगवाये जायेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य पद के उम्मीदवारों की गिनती बार एसोसिएशन हाल तथा पदाधिकारियों के मतों की गिनती लाइब्रेरी हाल में करायी जायेगी। उन्होने बताया कि मतदान से लेकर मतगणना तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत अवस्थी, जितेन्द्र कुमार सिंह परिहार, हरिश्चन्द्र, महेन्द्र सिंह परिहार, इन्द्रजीत कुमार मौर्य व श्रवण कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages