योजना में चयनित ग्रामों की उपलब्ध करायें सर्वे रिपोर्ट: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

योजना में चयनित ग्रामों की उपलब्ध करायें सर्वे रिपोर्ट: डीएम

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना मैप फिलिंग एक्टिविटीज की हुई बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना गैप फिलिंग एक्टिविटीज से संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ऐसे ग्राम जिनके अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। अनुसूचित जाति सबप्लान के लिए विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में गैप फिलिंग एक्टिविटी को ग्राम विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति विभाग, गृह, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, खाद्य आपूर्ति विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग,
विद्युत विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आदि सभी विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति बनायी गयी है। संबंधित अधिकारी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में सर्वे करें जो गांव हैं उनमें क्या-क्या काम होना है पूरी डिटेल सहित सूची बनाएं। इस योजना की मॉनीटरिंग शुरू कर दें। गांव का सर्वेक्षण कर लिया जाए। प्रत्येक कार्य में शत प्रतिशत अंक लाने हैं। सभी विभाग के प्रोग्राम बना ले सभी विकास खंड मे खंड विकास अधिकारी नोडल बनाए जाएं और वे सभी ग्राम पंचायतों की डिटेल दें। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर सर्वे करते हुए डीपीआर बनाएं और जो ग्राम पंचायतें ली गई हैं उनमें क्या-क्या कार्य कराना है पूरा प्लान बनाएं क्रियान्वयन तत्काल शुरू कर दिया जाए। जनपद स्तर में जिला विकास अधिकारी नोडल रहेंगे कार्यक्रम की रूपरेखा बन चुकी है। जितनी कमेटियां, पैरामीटर हैं सब का सर्वे कराएं और सब के विचार लें। प्रॉपर तरीके से कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रदत परिवारों का प्रतिशत, अलग परिवार शौचालय वाले परिवारों का प्रतिशत, गांव में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में शौचालय हैं, आंतरिक सड़कों के साथ जुड़ी नालियों का प्रतिशत, मौजूदा कार्यरत नालियों का प्रतिशत, प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में जाने वाले बालक और बालिकाओं दोनों का प्रतिशत, किसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत शामिल पात्र परिवारों का प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, पिछले एक वर्ष के दौरान जन्मे कम वजन के नवजात बच्चों का प्रतिशत, गांव में कम वजन वाले बच्चों का प्रतिशत, वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त पात्र व्यक्तियों का प्रतिशत, परिवारों का प्रतिशत जिन्हे बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन दिए गए हैं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का प्रतिशत आदि सभी बिंदुओं पर जो चयनित ग्रामों में बेसलाइन आंकड़े के संग्रह प्रगति का अनुश्रवण व आदर्श ग्राम घोषित करते हुए उक्त निगरानी योग संकेतकाओं का उपयोग किया जाएगा। हर दशा में कार्य कराना है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। हर गांव में अस्थाई गौशाला की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेन्द्र ंिसंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages