बांदा, कृपाशंकर दुबे । श्रावण मास के अवसर पर हर वर्ष की तरह व्यापारी अधिकार संगठन परिवार द्वारा शहर के जमुनादास की बगिया स्थित महावीरन में सोमवार को रामायण पाठ एवं मंगलवार को बृहद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने श्रृद्धा भक्ति के साथ शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
![]() |
| भंडारे में मौजूद श्रद्धालु |
संगठन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रामकिशन बासू, रामबाबू ुप्ता, रामसुफल साहू आदि ने बताया कि व्यापारी अधिकार संगठन के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डा. रामराज गुप्ता के अथक प्रयासों से प्रति वर्ष यह धार्मिक आयोजन ब्यापक जनसहयोग के साथ सफल हो रहा है। साथ ही सर्दियों के मौसम में हर वर्ष संकट मोचन रेलवे स्टेशन, महेश्वरी देवी, रोडवेज, काली मंदिर आदि में असहाय गरीबों को कंबल वितरण किया जाता है। ब्यापारियों के हित में यह संगठन निरंतर संघर्षरत रहता है। कार्यक्रम में संगठन परिवार के विकास कुशवाहा, रमेश राजपूत, ओमप्रकाश लाला, अमित साहू, अंकित जैन, गुड्डा अग्रवाल, शिवाकांत अवस्थी, पियूष विश्वकर्मा, महेश चैरसिया, डा. विक्रम सिंह, रमेश राजपूत, रत्नेश कोरा, बीरेन्द्र साहू, सुमित गुप्ता, पंकज रैकवार, रमेश अवस्थी, सुनील सचदेव, अतुल मोहन, महिला मोर्चा की बिन्दु गुप्ता, केशकली गुप्ता, रागिनी साहू, अनीता शुक्ला, जागृति वर्मा, पार्वती गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment