जन्म दिवस पर याद किए गए बीपी मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

जन्म दिवस पर याद किए गए बीपी मंडल

सपा कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

बांदा, कृपाशंकर दुबे । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मण्डल आयोग के अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद मण्डल का 101वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि स्व. बी पी मण्डल ने पिछडों के लिये जीवन अर्पित कर दिया। मण्डल आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशो को अभी लागू नही किया गया। जिन्हे लागू किया जाना चाहिये।
 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करते सपाई 
सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछड़ों को उनकी संख्या के अनुसार आरक्षण मिलना चाहिये। यही समाजवादी पार्टी की मांग है। अन्य पिछडा वर्ग के लोगों की संख्या को उजागर किया जाना चाहिये। भारत सरकार को कार्यपालिका की भांति न्याय पालिका में भी आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिये। जिलाध्यक्ष ने कह कि निजी उपक्रमों में केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं में भी आरक्षण लागू किया जाये। पिछडी जातियों का भी क्रीमीलेयर से मुक्त किया जाना चाहिये और अन्य पिछडे वर्ग के लोगों का कोटा पूरा किये जाने हेतु केन्द्र व प्रदेश की सरकार को विशेष भर्ती अभियान चलाना चाहिये। जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि पिछडो दलितों को ही नही बल्कि हर समाज के उप पीडित के साथ समाजवादी लोग खडे रहते है। समाजवादी वह वृक्ष है जहां पर किसी के छांव मिलती है। मण्डल आयोग की सिफारिशो को लागू करने की हिम्मत सिर्फ स्व0 बी पी सिंह ने दिखाई। उन्होने सामाजिक रूप से पिछडो के उत्थान के लिये यह एक बडा कदम उठाया, जो बधाई के पात्र है। जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर राजपूत ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये कहा कि हमे अपने महापुरूषो के जीवन से सीख लेनी चाहिये। इस दौरान संतोष कुशवाहा, राकेश वर्मा, अनिल कुशवाहा, राजबहादुर चैरसिया, रामेश्वर यादव, दिलीप कुमार, पंकज यादव, बीरेन्द्र, बीरू आदि लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, प्रदीप जडिया, वृन्दावन वैश्य, राजेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र यादव, नन्दकिशोर यादव, राम सिंह यादव, रामपाल प्रजापति, मुशीर अहमद, कुदरत उल्ला, मदनगोपाल, मैकू चैरसिया, विजय करण यादव, शिवकरन पाल, द्वारिका यादव, रामशरण शर्मा, अनुपम लौहवंशी, राजाराम, अजय यादव वंशगेपाल, अजय निषाद, राकेश रैकवार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages