गणेश भवन में किया गया महाआरती का आयोजन
बांदा, कृपाशंकर दुबे । गणेश भवन में आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं से नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने का आवाहन किया गया। गया गया कि खुशहाली नशे का त्याग करने पर ही आएगी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे नशामुक्त बांदा खुशहाल बांदा बनाने के अभियान के क्रम में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी स्थानीय नूतन बाल समाज गणेश भवन में महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को नशे के सेवन से दूर रहने के लिये प्रेरित किया गया। भक्तों द्वारा कहा गया कि पूरे देश को नशे का कारोबार निगल रहा है।
महाआरती में सुबह से भक्तों ने गगनभेदी जयकारों व भक्ति गीतों व शंखध्वनि के माध्यम से वातावरण को मांमय व भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुये जियालाल धुरिया ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन विश्व का एक मात्र ऐसा संगठन है, जो पूरी तरह से जलकल्याणकारी कार्यो में रत है। गुरूदेव चाहते है कि हर मनुष्य सुखी हो, हर घर में मां की ज्योति जले। कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्त के तीन कर्तव्य है कि धर्म रक्षा, राष्ट रक्षा समाज की सेवा ही कर्तव्य है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समर्पित नशे का कारोबार पूरे देश को निगल रहा है। आये दिन हो रही मौते, माताओ, बहनों का करूण क्रंदन आदि की घटनायें बढ़ती जा रही है। वर्तमान के राजनेता अपने मन की बात ही करते है। महिला संगठन की भक्त ने बताया कि अपने घर को व शरीर को पवित्र बनाने के लिये अपने घर पर मां का ध्वज लगाये, रक्षा कवच गले में डाले और कुमकुम का तिलक लगाये। इस दौरान सोनी सिंह गौर, धर्मेन्द्र, सुरेश, बालचन्द्र, सूरज, चन्द्रबदन, भरतलाल, अनुराधा, महेश शिवहरे, देवीचरन, कुसुम कली, शिवविलास, सुमन, मालती, सुशीला सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment