कानपुर, राकेश सिंह - आज आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कानपुर स्थित किदवई नगर कार्यालय में मासिक बैठक हुई, जिसमे युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन कश्यप ने मासिक बैठक के सम्बन्ध अपना प्रस्ताव दिया, जिसको सभी सदस्यों के द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया ।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा ) रविन्द्र अवस्थी ने प्रत्येक सदस्यों द्वारा एक पौधारोपण के लिए प्रस्ताव दिया एवं प्रत्येक सदस्य को नवीन सदस्यता हेतु प्रेरित किया गया । बैठक की अध्यक्षता आलोक द्विवेदी (अध्यक्ष ) के द्वारा की गयी । जल संचयन और पौधारोपण हेतु गोष्ठी और वृहद रूप देने के लिए चर्चा हुई । बैठक के समाप्ति पर शशिकांत पाल ( जिला सचिव ) के द्वारा उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । बैठक में रविन्द्र अवस्थी, पवन कश्यप, विवेक तिवारी, राकेश सिंह, नीरज सिंह, अशोक पासवान, प्रवीण सिंह, समीर अस्थाना, आशीष दीक्षित, संजू, आशीष मिश्र, वीरेंद्र, आलोक द्विवेदी, रविन्द्र सिंह और शशिकांत पाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।


Very good work
ReplyDeleteGood
ReplyDelete