हुकूलगंज में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 16, 2019

हुकूलगंज में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी, विक्की मध्यानी । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने वार्ड नंबर 05 हुकुलगंज में आंगनवाड़ी केन्द्रो के बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो एव सहयोगियों के साथ हुकुलगंज त्रिमुहानी पर पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया एवं मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई

दी  । इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रो में पढ रहे,110 बच्चो को स्कूली बैग का वितरण भी किया गया। 
   कार्यक्रम में पान्डेयपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश शुक्ला सहित सर्वश्री मुन्ना तिवारी, रितेश श्रीवास्तव शीबू, नीरज सोनकर, शिवशंकर यादव, पिंटू सोनकर, संतोष सेठ, सुरेश गुप्ता, अजय सोनकर, केदार विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, छेदी लाल मौर्या, अनिल सेठ, विजय गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा, दिग्विजय सोनकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता श्रीमती आशा देवी ने संचालन राजू बाबू ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages