जनांदोलन के रूप में चलाया जाए पौधरोपण अभियान: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

जनांदोलन के रूप में चलाया जाए पौधरोपण अभियान: डीएम

बांदा, कृपाशंकर दुबे । वृक्षारोपण अभियान को जन आन्दोलन के रूप में चलाया जाए तथा इस कार्य में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व समाज के सभी वर्गों के लोग सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यह निर्देश जिलाधिकारी हीरालाल ने कैंप कार्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर पौधरोपण किया। 
पौधरोपण के पूर्व पूजन-अर्चन करते जिलाधिकारी हीरालाल 
उन्होंने कहा कि बढते हुए प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है। डीएम ने कहा कि वृक्षों के बिना सृष्टि की कल्पना ही नही की जा सकती है तथा वृक्ष जल सरंक्षण में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए सभी लोग कम से कम दो-दो पेड लगायें। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जल सरंक्षण तथा वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। यह एक बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संजय कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रदीप कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संदीप कुमार, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी पैलानी मंसूर अहमद, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, उप संम्भागीय विपणन अधिकारी गोविन्द उपाध्याय, एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएन यादव, अधिशासी अभियंता सुमन्त कुमार इत्यादि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जिलाधिकारी आवास पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार सदर अवधेश निगम ने किया। इस अवसर पर मनोज खन्ना द्वारा वृक्षारोपण तथा पर्यावरण से सम्बन्धित गीत प्रस्तुत किए। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages