दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे ऐतिहासिक भवन व पार्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे ऐतिहासिक भवन व पार्क

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की जारी की रूपरेखा
अधिशाषी अधिकारियों को रोशनी की व्यवस्था करने के दिये निर्देश

बांदा, कृपाशंकर दुबे । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जनपद के एतिहासिक भवन व पार्क दूधिया रोशनी से चमकायें जायेंगे। इसके लिये जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायत व नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये है। कहा गया है कि 14 अगस्त व 15 अगस्त की रात्रि रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाये। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की रूपरेखा तैयार की गई है।
स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की रूपरेखा जारी करते हुये जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि सुबह 6 बजे
शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सुबह साढे 6 बजे मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 1 खांईपार व वार्ड नम्बर 09 कंचनपुरवा तथा प्रत्येक ग्राम में सफाई व्यवस्था व पौधरोपण किया जायेगा। आठ बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों में ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिलाधिकारी व तहसीलों में उप जिलाधिकारी द्वारा शाल ओढाकर व पेड देकर सम्मानित किया जायेगा। इसकी व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जायेगी। सुबह 8.50 बजे कलेक्टेªट परिसर में वृक्षारोपण व दीप जलाओ वृक्ष जियाओ अभियान चलाकर पूर्व में रोपित किये गये पौधों का पूजन व दीपदान किया जायेगा। दृष्टिबाधित छात्रों को नौ बजे निशुल्क चश्मा का वितरण होगा। रेडक्रास सोसाइटी द्वारा साढे नौ बजे अस्पतालों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। सुबह साढे दस बजे जिला कारागार में जिलाधिकारी द्वारा बन्दियों को फल वितरण का कार्य किया जायेगा। फल की व्यवस्था अधीक्षक, जिला कारागार एवं सचिव अपराध निरोध समिति द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा सभी कार्यालयों में बीते 9 अगस्त को रोपित किये गये पौधों पर दीपदान का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, पेड पौधों एवं पानी से सम्बंधित झांकियों का प्रदर्शन, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता सहित मेधावी छात्रों को मेडल व प्रोत्साहित किया जायेगा। शाम साढे चार बजे जेएन डिग्री कालेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अपर जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा। जिलाधिकारी 14 अगस्त व 15 अगस्त की रात्रि में एतिहासिक भवनों व पार्को में अधिशाषी अधिकारियों को रोशनी एवं झालर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages