पांचवे दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ मचाई तबाही - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

पांचवे दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ मचाई तबाही

हमीरपुर, महेश अवस्थी । आज पाँचवे दिन यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी रही। जिसका स्तर बेतवा नदी में देखा गया। उधर केन नदी ने मौदहा तहसील के आधा दर्जन गांवों को घेर रखा है। केन नदी के तेज जल प्रवाह से बेतवा का बहाव थमा हुआ है। हालात बद से बद्तर हो रहे हैं। नदी के किनारे के इलाके में नावे चल रही हैं।
जिससे लोग सुरक्षित
स्थानों में पलायन कर रहे हैं। उधर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की। मुख्यालय से जुड़े बेतवा और यमुना नदी के किनारे बसे गांवों, मजरों में बाढ़ का पानी घुसने से कच्चे मकान ढह गये हैं। यमुना का पानी बढ़ने से मेरापुर गांव में कई जगह कटान शुरू हो गयी है। कुरारा मनकी मार्ग जलमग्न हो गया है। जिससे मूसानगर को जाने वाला आवागमन प्रभावित है। सड़क में नावें चल रही हैं। कुरारा से सवारी लेकर जाने वाले वाहन यमुना पुल से वापस लौट रहे हैं। मनकीखुर्द के मौजीलाल का कच्चा मकान यमुना नदी में बह गया है। वहीं एक दर्जन गांव यमुना नदी के पानी से घिरे हैं। खरीफ की फसल बर्बाद हो गयी है। डीएम ने लेखपालों को बाढ़ग्रस्त इलाके की सूचना एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जयसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages