अब देश में लागू हुआ एक राष्ट्र, एक संविधान: कटारिया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

अब देश में लागू हुआ एक राष्ट्र, एक संविधान: कटारिया

सर्वाधिक राजस्व देने वाला स्टाम्प पंजीयन विभाग

हमीरपुर, महेश अवस्थी । राष्ट्रता एकता अभियान के तहत जनजागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में धारा-370 पर ही चर्चा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर अब एक  राष्ट्र और एक संविधान में शामिल हो गया है। भारतीय संविधान के सभी प्राविधान लागू होने से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया
है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि काश्मीर धरती का स्वर्ग कहा जाता है। एमएलसी अरूण पाठक, जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी के जिला संयोजक सरस्वती शरण द्विवेदी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। बुन्देली गीतों के राज कुमार नाथूराम पथिक ने 370 पर मर्मस्पर्शी गीत सुनाया। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ट के जिला सह संयोजक डाॅ कुवंर सिंह पवार ने जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जय सवाल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्टाम्प पंजीयन से सरकार को आमदनी होती है। यह सर्वाधिक राजस्व देने वाला विभाग है। उनका पूरा ध्यान गांव के उन लोगों की सुविधाओं पर होगा जो रजिस्ट्रार आफिस आते है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अटल पेंशन योजना में प्रथम स्थान, किसानों को गन्ना मूल्य के भुगतान में प्रथम स्थान हासिल किया है। सौर्य ऊर्जा विद्युत उत्पादन इकाई की स्थापना में स्टाम्प शुल्क में छूट दी गई है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह नन्ना, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बैरागी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिलीप से वन्देमात्रम का गान करवाया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलम बाजपेयी, राधा चैरसिया, नीलम भारती, स्वामीदीन प्रजापति, बरातीलाल भी कार्यक्रम में सरीख हुये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages