उरई (जालौन) अजय मिश्रा !! कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी पुल पर , अज्ञात कारणों के चलते एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को रेलिंग के पास छोड़ नदी में छलांग लगा दी थी।
जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी। काफी मशक्कत के बाद पुल से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर उक्त युवक को सही सलामत बरामद कर लिया गया है बताया जा रहा है कि अभी कुछ महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक क्लेश के चलते युवक (शिवमोहन पुत्र महावीर यादव) मानसिक रूप से परेशान चल रहा था


No comments:
Post a Comment