पाॅलीथीन व कुपोषण मिटाओ, नशा भगाओ हाहाकार जागरूकता प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 16, 2019

पाॅलीथीन व कुपोषण मिटाओ, नशा भगाओ हाहाकार जागरूकता प्रदर्शन

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - पाॅलिथीन के घातक प्रभाव न सिर्फ मानव पर बल्कि जीव जंतुओं के साथ पानी व मिटटी को भी जहरीला बना रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप ऐसे रोगो का जन्म हो रहा है, जिसका इलाज वर्तमान चिकित्सा जगत के पास नही है। यह बात दर्पण इंडिया व सोसायटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पाॅलीथीन हटाओं कुपोषण मिटाओ, नशा भगाओ अभियान के अंतर्गत अंबेडकर प्रतिमा नानाराव पार्क में आयोजित हाहाकार जागरूकता प्रदर्शन में अभियान प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने ही।
         
 उन्होने कहा किशोरो में धूम्रपान व बच्चों में कुपोषण तथा स्मोकिंग के कारण ह्रदय कीधमनियों की दीवारों को हानि पहुंच रही है तथा खतरा 3 से 6 गुना बढ रहा है वहीं मांसाहार, तली चीजें व ज्यादा नमक भी हानि पहुंचा रहा है। पारंपरिक भोजन को अपनाकर स्वस्थ युवा संसार बनाया जा सकता है। कहा अभी भी समय है संभल चाये जंक फूड फास्ट फूड हटाओं तंबाबू को भगाओ स्वास्थ्य पारंपरिक भोजना को अपनाओ तभी स्वच्छ व स्वस्थ भारत के संकल्पों को हम साकार कर सकते है। जेएस चैरान ने पान मसाला सिटी के दाग से मुक्त कराने हेतु युवाओं को जगाने का संकल्प लिया। इसी कडी में जनचेतना जागरूकता कैंसर मुक्त रथ भी निकाला जायेगा। प्रैग्मा पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश चंद्र गुप्ता ने बच्चों को हर हाल में कुपोषण मुक्त बनाकर निरोगी भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दिया गया। इस दौरान गुरदीप सिंह, अर्जुन वर्मा, अरिहंत जैन, विकास कश्यप, ललित, शिवम, हर्ष, सागर साहू, शंकर गुप्ता, नरेश तुलसियानी, आमिर खान, रिजवान, विशाल साहू, गौरव त्रिपाठी, संदीप बाजपेई, ब्रजेंद्र वर्मा सुरेश राजहंस आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages