ऐरायां की बेटियों ने प्रदेश में लहराया परचम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

ऐरायां की बेटियों ने प्रदेश में लहराया परचम

अंडर-14 बास्केटबॉल में जीता कांस्य पदक, खागा स्टेशन पर हुआ स्वागत

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । बेटियां खेलेंगी तो नाम रोशन होगा, इस कहावत को फतेहपुर की होनहार बेटियों ने सच कर दिखाया। जनपद की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने प्रदेश स्तरीय अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग सहित पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है और लौटने पर खागा रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया गया था, जिसमें प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐरायां व विजयीपुर की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मंडल स्तर पर विजेता बनने के बाद प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर इन बालिकाओं ने जनपद का गौरव बढ़ाया।

रेलवे स्टेशन पर छात्राओं का स्वागत करते अधिकारी। 

केजीबीवी ऐराया की ओर से शिवानी, मोनिका, जया, रुचि, मेनका, आरोही, पायल, शालिनी, रुचि द्वितीय व रंजना ने प्रतिभाग किया, जिनका मार्गदर्शन खेल अध्यापिका सरोज देवी ने किया। वहीं विजयीपुर से खुशी कुमारी, दीपिका, रौशनी, मुस्कान, महिमा, रजनी, राजवती व लक्ष्मी शामिल रहीं, जिन्हें खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता के समापन पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर में विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं के जनपद लौटने पर खागा रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या के निर्देशन में बीईओ मुख्यालय नरेन्द्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शीलू त्रिपाठी, प्रशिक्षण समन्वयक अशोक त्रिपाठी, बीईओ रत्नामणि मिश्रा व रजनीश श्रीवास्तव, वार्डन रेखा शुक्ला, मंजू यादव सहित लगभग डेढ़ दर्जन शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राज्य संसाधन समूह सदस्य जयचंद्र पाण्डेय, लेखाकार संजय पाण्डेय, अर्पित त्रिपाठी सहित एआरपी व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages