कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - दयानन्द महाविधालय के चित्रकला विभाग में 16 से 18 सितम्बर तक चलने वाले नेशनल वर्कशाप आन नाइफ पेंटिग का उदघाटन मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार मो0 इशहाक, प्रचार्या डा0 साधना सिंह, निवेदिता टण्डन, डा0 नीता शुक्ला ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। वर्कशाप में देश भर से कई शिक्षक व छात्र-छात्राओंने भाग लिया।
डा0 पूजा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया व डा0 रश्चिम ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम में मो0 शहाक, उा0 अभय द्विवेदी, डा0 प्रभा मिश्रा को सम्मानित किया गया। विभागध्यक्ष डा0 शुभम शिवा ने उक्त राष्ट्रीय कार्यशाला के विषय में बताया व इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला, मो0 इशहाक ने इस विधा में कहा यह कला अन्तर्राष्ट्रीय कला पटल पर अत्यन्त लोकप्रिय है, देश ही नही विदेशो में भी अनेको प्रदर्शनिया हुई है। वहीं उन्होने नाइफ द्वारा चित्रण का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डा0 एस शंकर, डा0 दीपा पाठक, डा0 प्रेमा मिश्रा, डा0 पूर्णिमा तिवारी, डा0 कुमुदबाला, डा0 ह्रदय गुप्ता, डा0 दीप्ति सक्सेना, डा0 पूजा श्रीवास्तव, डा0 वर्षा सिंहव रवीन्द्र सिंह आदि उपिस्थ रहें। अंत में छात्रा तनजीन रहमान व सौम्या को सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment