चयनित प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

चयनित प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

बांदा, कृपाशंकर दुबे । कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा यलो बेल्ट कराटे का प्रशिक्षण नटराज संस्थान में गत तीन माह से दिया जा रहा था, जिसकी जिला स्तरीय परीक्षा में जनपद से पांच विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर
चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि 
अतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। कराटे मास्टर सेन्सई तौफीक अहमद (ब्लैक बेल्ट) ने बताया कि यह बांदा ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड के गौरव हैं, जिसमें बांदा से अखिलेश यादव, देवांशी चैहान, अखिल प्रजापति, पृथ्वीराज सिंह, अर्चिता आदि चयनित हुए है, जो दो अक्टूबर 2019 को जयपुर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित हुए प्रतिभागियों को नटराज संगीत महाविद्यालय बांदा में प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिसमें संस्थान निदेशक धनंजय सिंह, योगेश सिन्हा, डा. दीपक स्वर्णकार, अनुराधा सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages