पेड़ की डालें काट कर रोड में लगाया जाम, नारेबाजी
बांदा, कृपाशंकर दुबे । तहसीलदार और पुलिस ने पहुंचकर तत्काल पानी निकासी का काम शुरू कराया गया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। मण्डल मुख्यालय से 10 किलोमीटर के फासले पर स्थित डिंगवाही गांव में मंगलवार
![]() |
| जलभराव के विरोध में जाम लगाए ग्रामीण |
रात और सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुसा हुआ है। कई घर गिरने की कगार पर हैं। खेतों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। गांव वालों ने बताया कि जलभराव से कच्चे मकान गिरने की कगार पर है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस जलभराव की वजह से गृह में रखा अनाज खराब ही रहा है, जानवरों का भूसा चारा सड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसलें सड़ रही हैं।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि जेसीबी लगाकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया जा रहा है, जिन किसानों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी जांच कराकर नियमानुसार भरपाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment