आधी रात से हो रही बारिश से शहर पानी-पानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

आधी रात से हो रही बारिश से शहर पानी-पानी

सुबह 10 बजे तक हुई बारिश, रिमझिम बारिश का सिलसिला रहा जारी 
शहर की तमाम गलियों में घुटनों तक भर गया पानी, आवागमन में दिक्कत 
आसमान पर पूरा दिन छाई रही बदली, मौसम पूरी तहर से ठंडा 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । पितृपक्ष में इंद्रदेव मेहरबान नजर आ रहे हैं। मंगलवार की आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार की सुबह 10 बजे तक चलता रहा। बुधवार को पूरा दिन रिमझिम बारिश होती रही। झमाझम बारिश होने से शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया है। कई गलियों में घुटनों तक पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच स्कूली बच्चे छतरी लगातार अपने घर से निकले और वाहनों में सवार होकर स्कूल गए। मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। 
बरसते पानी में छतरी लगाए खड़े स्कूली बच्चे 
पिछले दो-तीन दिनों से आसमान पर बादल छाए रहे। बीच-बीच में बारिश का सिलसिला भी चलता रहा। मंगलवार की शाम तो आसमान पूरी तरह से साफ था, लेकिन जैसे-जैसे रात गहराती गई, वैसे-वैसे आममान में बादल छा गए। मंगलवार की आधी रात के बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार की सुबह 10 बजे तक चलता रहा। कभी धीमी और कभी तेज बारिश से शहर के विभिन्न गलियों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न स्थानों में जलभराव हो गया। राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड, जहीर क्लब और राइफल क्लब मैदान के अलावा, मंडल कारागार परिसर समेेत कई स्थानों पर पानी भर गया। शहर के इंदिरा नगर इलाके में गलियों में पानी भर जाने से जहां आगवामन में परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहनों को निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह बारिश के बीच स्कूली बच्चे घर से छतरी लगाकर निकले और किसी तरह से स्कूल के लिए रवाना हुए। 
सबसे बड़ी परेशानी का सामना तो निचले इलाके में रहने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। बारिश का पानी बहर निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में घुस गया। आधी रात के बाद से ही लोग घरों में घुसा गंदा पानी बाहर फेंकते नजर आए। लेकिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। झमाझम बारिश की बदौलत निचले इलाकों में बसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण शहर के नाले और नालियां भी उफना जाने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर गया। नगर पालिका प्रशासन भी नाला सफाई अभियान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages