कालेज के प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अतर्रा, कृपाशंकर दुबे । पीजी कालेज के हास्टल छात्रों ने छात्रावास की फीस दोगुनी होने के बाद ही समस्याओं से निजात ना होने पर कालेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा प्रभारी प्राचार्य डा. ओमकार मिश्रा को ज्ञापन दिया ।
![]() |
| प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते ओमकार मिश्र |
पोस्ट ग्रेजुएट कालेज छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए आधा सैकड़ा छात्रों ने कालेज परिसर में हंगामा किया। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कालेज प्रबंधक व प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी की। नौ सूत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डा. ओमकार मिश्रा को दिया तथा समाधान मांगा। छात्रों की डा. पीपी पुरवार से नोकझोंक भी हुई। ज्ञापन में छात्रावास के सभी कमरों की छतों से पानी टपकने, कमरों के अंदर दरवाजों व खिड़कियों पर कुंडी ना होना,विद्युत बोर्ड ना होने के कारण तारों का जाल बिछा होने के कारण करंट की समस्या आना, टायलेट में पानी की समुचित ब्यवस्था व गंदगी का अंबार लगा होने, हास्टल की फीस ढाई हजार से 5 हजार दोगुनी होने के बाद भी व्यवस्थाएं न कराए जाने से काफी किताबें भीगने, पढ़ाई बाधित होने की बात कही गई है। छात्रों ने मूलभूत समस्याओं की तत्काल पूर्ति कराए जाने की मांग की है वहीं एक हफ्ते के अंदर सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। इस मौके पर छात्र नेता नीरज द्विवेदी संदीप सिंह, धर्म प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश कुमार, पवन यादव, प्रशांत, प्रदीप, अनिल कुमार, विजय कुमार, भीम सिंह, देशराज, राजकुमार, मनोज, रंजीत, प्रकाश, सुशील कुमार, हरेंद्र प्रताप, पुष्पेंद्र सिंह आदि छात्र मौजूद रहे। प्रभारी प्राचार्य ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment