मध्यान्ह भोजन में हेराफेरी का लगाया आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

मध्यान्ह भोजन में हेराफेरी का लगाया आरोप

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक समेत ग्राम प्रधानपति पर लगाते हुए कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से
वायरल होने के बावजूद संबंधित शिक्षाधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि गत दिवस मानिकपुर विकासखण्ड के ग्राम गढचपा के मजरा कटहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए बनने वाले मध्यान्ह भोजन को प्रधानपति की मिलीभगत से लोडर में खाद्यान्न लादकर दुकान में कालाबाजारी कर ली गई। जिसकी भनक लगने पर जब ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से बात की तो खाद्यान्न वापस लाने के लिए कहा है। यह भी आरोप लगाया कि गांव में प्रधानपति ने शौचालय, आवास, सडक निर्माण में भारी धांधली की है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं हो सकी जो सवालिया निशान खड़ा करता है। ग्रामीण्ेाों ने प्रशासन से मांग किया है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। ताकि मामले की पुनरावृत्ति न हो सके। बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर प्रभावी अंकुश लगे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages