पत्रकारों, पुलिस कर्मियों को जुझार सिंह ने किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

पत्रकारों, पुलिस कर्मियों को जुझार सिंह ने किया सम्मानित

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस में चल रहे डाॅकडाउन के दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिलाध्यक्ष फौजी जुझार सिंह राजपूत पूर्व प्रधान ऐर, मंगल सिंह, रंजीत यादव, ज्ञानेंद्र, चंद्रपाल, अशोक राजपूत, विष्णु सोनी आदि ने समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों के साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का माल्यार्पण कर हौंसला आफजाई की।
पत्रकार को सम्मानित करते संगठन के कार्यकर्ता।
उल्लेखनीय हो कि जब से लाॅकडाउन की शुरूआत हुयी तभी से एक ओर जहां पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं तो वहीं आम जनता के बीच तक जनपद की खबरों को प्रसारित करने में जुटे पत्रकार भी समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करते देखे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिला इकाई ने अब ऐसे लोगों को सम्मानित करने का वीणा उठाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages