नायब तहसीलदार ने किराना बाजार का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

नायब तहसीलदार ने किराना बाजार का किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर लाकडाउन 2.0 आज से शुरू हो गया है। जो तीन मई तक प्रभावी रहेगा। लाकडाउन का सख्ती से पालन कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को बिन्दकी नगर के किराना बाजार में नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ दौरा किया। 
किराना बाजार का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ अनुपालन करने का निर्देश दिये। सब्जी व फल के व्यापारियों को ठेला, साइकिल के माध्यम से गली-गली जाकर बेचने के लिए निर्देशित किया गया। बाजार में उपस्थित स्थानीय निवासियों से भी लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करने की अपील की व सड़क पर अनावश्यक न निकलने का निर्देश दिया। सभी दुकानदारों को अवगत करा दिया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages